देश-दुनिया

Gurugram News: गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी ने किया योग

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में सोमवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सिंब सैनी ने योग किया।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज पूरे विश्व में भारत की प्राचीन धरोहर का गौरव बन चुका है और स्वास्थ्य, संतुलन एवं शांति का प्रतीक बन गया है। उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान स्थापित की है।

नायब ने कहा कि हम सभी योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, सशक्त एवं रोगमुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें। आप सभी से आग्रह है कि इस योग अभियान से जुड़ें और नियमित रूप से योग अपनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button