देश-दुनिया
CUET: ईद-उल-अजहा की वजह से सीयूईटी की स्थगित परीक्षाएं अब 31 मई, छह व सात जून को होंगी

Eid ul Adha: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं ईद उल-अजहा के कारण 28 मई को स्थगित कर दी गई थीं।
अब इन तारीखों को होंगी ये परीक्षाएं
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार अब ये परीक्षाएं 31 मई, छह जून और सात जून को आयोजित की जाएंगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



