Weather Update : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश और आंधी की संभावना

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आंधी और बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
बारिश की संभावना छह मई तक बनी रहेगी
मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें बारिश होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी । बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना छह मई तक बनी रहेगी।
मई की गर्मी से घबराने की जरूरत नहीं, सावधानी और तैयारी से स्थिति काबू में : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मई में संभावित गर्मी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान को सही ढंग से समझकर और दैनिक जीवन में सरल सावधानियां अपनाकर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। (भाषा)



