Women Empowerment: पीएम मोदी बोले, संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

Nari Shakti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी की यह टिप्पणी विशेष सत्र शुरू होने से पहले आई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) में संशोधन कर इसे 2029 से लागू करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
कहा, माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर राजग-विपक्ष आमने-सामने
महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग के गठन से जुड़े विधेयकों का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण के लिए वर्षों से इंतजार करना पड़ा है। वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की कार्यप्रणाली देश के संघीय और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर सकती है।लोकसभा में चर्चा करने और पारित करने के लिए बृहस्पतिवार को संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 तथा परिसीमन विधेयक, 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए गए। (भाषा)



