देश-दुनिया

Noida Protest: नोएडा में श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा, हिंसा में सात एफआईआर; अब तक 300 गिरफ्तार

Protest In Noida: श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन पर गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को कहा कि श्रमिकों को जो सबसे प्रमुख मांग वेतन बढ़ोतरी की थी, उसे मान लिया गया है। इसके साथ-साथ और भी निर्देश दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि श्रमिकों का वेतन 10 तारीख से पहले खाते में एक साथ पहुंचे। इसके साथ-साथ बोनस हर साल नवंबर से पहले पहुंचे। ओवरटाइम के लिए डबल वेतन दिया जाएगा। अगर साप्ताहिक छुट्टी पर काम होगा, तो उसके लिए भी डबल वेतन दिया जाएगा। यौन उत्पीड़न समिति हर जगह गठित की जाएगी। महिलाएं इनकी अध्यक्ष रहेंगी।

नोएडा हिंसा में अब तक 300 लोग गिरफ्तार, सात प्राथमिकी दर्ज
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि कई औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई
उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि मजदूरी में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने वृद्धि की है। इस फैसले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार देर रात मंजूरी दे दी। नए आदेश एक अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

इतनी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी
शासनादेश के अनुसार, यह वृद्धि अलग अलग श्रेणियों में की गई है। अधिकतम करीब 3000 तक का इजाफा हुआ है। इससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 13690 कर दी गई है, यानी 2377 की वृद्धि हुई है। वहीं, अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12445 से बढ़ाकर 15059 की गई है। इसमें 2614 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 16868 कर दी गई है, जो 2928 की वृद्धि दर्शाती है।

कुशल श्रमिकों की मजदूरी इतनी बढ़ी
अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 13006 की गई है, यानी 1693 की वृद्धि हुई है।अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12445 से बढ़ाकर 14306 की गई है। इसमें 1861 का इजाफा हुआ है। जबकि, कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 16025 कर दी गई है, जो 2085 की बढ़ोतरी है।

अकुशल श्रमिकों की मजदूरी इनती बढ़ी
अन्य जिलों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 12356 की गई है, यानी 1043 की वृद्धि हुई है। अर्धकुशल श्रमिकों के लिए यह 12445 से बढ़ाकर 13591 की गई है। इसमें 1146 का इजाफा हुआ है, जबकि कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 15224 कर दी गई है जो 1284 की वृद्धि है। (एएनआई/भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button