राजनीति

Bihar New CM: जानें-कौन हैं सम्राट चौधरी, राजद से भाजपा तक का सफर; बिहार के नए सीएम बनेंगे

Samrat Chaudhary: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सम्राट चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता चुने जाने के साथ ही बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। बिहार की राजनीति में इस बदलाव के संकेत पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान ही मिल गए थे, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी सभा में कहा था कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाया जाएगा।

सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वह बिहार में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सम्राट चौधरी को बिहार सरकार और लंबे समय तक पार्टी में संगठन की अहम भूमिका निभाने का अनुभव है। वह लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से लेकर नीतीश सरकार तक में मंत्री रह चुके हैं। 1999 में उन्हें राबड़ी देवी सरकार में उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था।

सम्राट चौधरी कोइरी (कुशवाहा) जाति से आते हैं। जो बिहार में यादव के बाद दूसरे नंबर की जाति है। भाजपा के लिए उनकी जाति मजबूत वोट बैंक मानी जाती है। वह अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे भी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सम्राट चौधरी को आगे लाकर यादवों के मुकाबले कोइरी समाज को साधना चाहती है। वह बिहार में लालू और राबड़ी से लेकर नीतीश सरकार तक में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें हर सरकार का अनुभव है। इसलिए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button