Noida Airport: योगी आदित्यनाथ बोले, उत्तर भारत में रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा नोएडा एयरपोर्ट

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया।
जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी का केंद्र बनाया
योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी का केंद्र बनाया। यह प्रदेश को स्केल और स्पीड के साथ विकास की एक नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य भी करेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का यह रनवे न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार बनेगा, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लांच पैड भी सिद्ध होगा। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत में निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए व्यापक रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है जेवर एयरपोर्ट
योगी ने कहा कि जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है। यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है।
कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा
इस मौके पर योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा।
अन्नदाता का आभार जताया
योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों के प्रति भी हम आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 13,000 एकड़ लैंड उपलब्ध करवाने में भी अपना योगदान दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



