राजनीति
Assam Election: असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें-कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Assam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी।

भाजपा की सूची में जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी शामिल है।

पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बोरदोलोई बुधवार को शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

असम में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए रोचक मुकाबले के आसार हैं।

असम में विधानसभा चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और चार मई को मतगणनी होगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



