GCWAS-2026: एग्रीकल्चर सेक्टर में महिलाओं को पॉलिसी बनाने, फैसले लेने और लीडरशिप में मिले ज्यादा भूमिकाः राष्ट्रपति

GCWAS-2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एग्री फूड सिस्टम्स में महिलाओं की भूमिका पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस (GCWAS-2026) के उद्घाटन सेशन में शामिल हुईं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एग्रीकल्चर सेक्टर में महिलाओं को पॉलिसी बनाने, फैसले लेने और लीडरशिप में ज़्यादा भूमिका मिलनी चाहिए।
जेंडर-इनक्लूसिव ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा
राष्ट्रपति ने कहा कि सभी लेवल पर महिलाओं की ज्यादा भागीदारी से इस सेक्टर में जेंडर-इनक्लूसिव ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।कृषि सहित गतिविधि के हर क्षेत्र में प्रभावी लिंग समावेश के साथ हम न केवल एसडीजी को प्राप्त करेंगे बल्कि ग्रह को और अधिक संवेदनशील और सामंजस्यपूर्ण स्थान भी बनाएंगे। कृषि, विशेष रूप से कृषि-खाद्य प्रणालियों में लगी महिलाओं के बीच नेतृत्व को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। हमारे किसान अन्नदाता हैं। मातृशक्ति स्वरूपा हमारी महिला किसान बहनें और बेटियां अन्नपूर्णा हैं।

बेटियां भी कृषि के क्षेत्र में नवोन्मेषी योगदान करें
पिछले दशक के दौरान कृषि एवं पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने के लिए अनेक महिलाओं को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मैं चाहती हूं कि ऐसी महिलाओं से प्रेरणा प्राप्त करके बौद्धिक पीढ़ी की बेटियां भी कृषि के क्षेत्र में नवोन्मेषी योगदान करें। फसल को बोने, काटने, उगाने और हाट-बाजार में ले जाने जैसी सभी गतिविधियों में महिलाएं महतत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



