Delhi News: पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का किया उद्घाटन, कहा-मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर; बेहतर होगी कनेक्टिविटी

Metro Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया तथा तीन मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों को सीधी संपर्क सुविधा मिल सकेगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, कनेक्टिविटी बेहतर होगी
पीएम मोदी ने कहा कि हम एक मॉडर्न और विकसित दिल्ली बनाने के लिए कमिटेड हैं। आज लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट्स से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, कनेक्टिविटी बेहतर होगी और शहर के लोगों के लिए जीना आसान होगा।
15200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत भी 15200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



