International Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगी आदित्यनाथ बोले, बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाओगे तो धरती पर जगह नहीं मिलेगी

Nari Shakti: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाओगे तो धरती पर जगह नहीं मिलेगी। एक मजबूत समाज बनाने में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका होती है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
कहा, आने वाले समय में विधान सभा व संसद में भी 33 फीसदी सीटों पर बेटियां और बहनें चुनकर जाएंगी
योगी ने कहा कि आने वाले समय में विधान सभा और संसद में भी 33 फीसदी सीटों पर बेटियां और बहनें चुनकर जाएंगी। यह भी प्रावधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है।
बेटी के लिए हम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैंः योगी
योगी ने कहा कि बेटी के लिए हम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं।
प्रदेश की सभी बहनों और बेटियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई
योगी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में नारी को केवल परिवार की धुरी नहीं माना गया है, उसे सृजन, शक्ति और संस्कार की मूल प्रेरणा माना गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी बहनों और बेटियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।
योगी ने पिंक रोजगार महाकुंभ में नियुक्ति पत्र वितरित किए
योगी ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का उद्देश्य राज्यभर में रोजगार के मौकों को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



