देश-दुनिया

Yogi Adityanath Japan Visit: योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले दिन 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Yogi Adityanath In Japan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले दिन बुधवार को विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।



इनसे की मुलाकात
योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज टोक्यो में मिंडा कॉर्पोरेशन (स्पार्क मिंडा ग्रुप) और उसके जापानी जॉइंट वेंचर पार्टनर्स के डेलीगेशन से मुलाकात की, जिसमें मिंडा कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, आकाश मिंडा और स्पार्क मिंडा टोयो डेंसो प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीएफओ, हिरोआकी ओमोरी शामिल रहे।

एमओयू साइन किया
उत्तर प्रदेश के एडवांस्ड ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए एक एमओयू साइन किया गया। डेलीगेशन को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आसान फैसिलिटेशन, लैंड एलोकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर में मदद के लिए पूरे सपोर्ट का भरोसा दिया, जिससे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और रोजगार पैदा करने के लिए हमारा कमिटमेंट और मजबूत हुआ। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button