देश-दुनिया

Chhatrapati Shivaji Jayanti: पीएम मोदी बोले-दूरदर्शी नेता, रणनीतिक विचारक व स्वराज्य के समर्थक थे शिवाजी महाराज

Chhatrapati Shivaji: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक एवं रणनीतिक विचारक थे और उनका साहस एवं शासन सभी का मार्गदर्शन करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था और उन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी।

जयंती पर छत्रपति शिवाजी महाराज को पीएम मोदी ने किया नमन
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के समर्थक को नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका शासन हमें मार्गदर्शन दे और न्याय एवं आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को मजबूत करे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है। शिवाजी मुगल वंश के कट्टर विरोधी थे और उनका प्रशासन धार्मिक सहिष्णुता एवं विभिन्न समुदायों के एकीकरण पर आधारित था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button