देश-दुनिया
Compensation: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पीड़ितों को अधिक मुआवजा देने के बदले दोषियों की सजा कम करने का हालिया चलन खतरनाक

Punishment: उच्चतम न्यायालय ने गंभीर आपराधिक मामलों में पीड़ितों को अधिक मुआवजा देने और दोषियों की सजा को मनमाने ढंग से एवं यांत्रिक रूप से कम करने के अदालतों के हालिया चलन पर मंगलवार को नाखुशी जाहिर की।
शीर्ष अदालत ने कही ये बात
शीर्ष अदालत ने इसे एक खतरनाक प्रवृत्ति करार दिया, जो समाज को गलत संदेश दे रही है कि अपराधी केवल पैसे देकर खुद को दोषमुक्त कर सकते हैं। (भाषा)



