देश-दुनिया

Bhiwadi Fire: भिवाड़ी में रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी व राजस्थान के सीएम ने जताया दुख

Bhiwadi Fire Incident: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में सोमवार को एक रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिक जिंदा जल गए और अब भी दो कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र की है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।ॐ शांति। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button