राजनीति

Economy: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर न पड़ने दें

India Textile Exporters: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी शुल्क के कारण भारतीय कपड़ा उद्योग को हो रहे नुकसान को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए।

कहा, भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को तवज्जो मिले
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता होना चाहिए, जिसमें भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को तवज्जो मिले।

कहा, नौकरियां और बिजनेस खतरे में
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ और अनिश्चितता भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को बहुत नुकसान पहुंचा रही है। नौकरियों का जाना, फैक्ट्रियों का बंद होना और ऑर्डर में कमी हमारी खराब अर्थव्यवस्था की सच्चाई है। मोदी ने कोई राहत नहीं दी है और न ही टैरिफ के बारे में कुछ कहा है, जबकि 4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों बिजनेस खतरे में हैं। मोदी जी, आप जिम्मेदार हैं; कृपया इस मामले पर ध्यान दें। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button