राजनीति
Nitin Naveen: योगी आदित्यनाथ बोले, भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे नितिन नवीन

Yogi Adityanath In Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। योगी ने कहा कि नितिन नवीन भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनसे मुलाकात की। (भाषा)



