देश-दुनिया

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी आज शाम को पहुंचेंगे गुजरात के सोमनाथ, ओंकार मंत्र उच्चारण में लेंगे भाग

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को गुजरात के सोमनाथ पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित समारोहों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन समारोहों के लिए इस मंदिर नगरी को सजाया गया है और उत्सवों के रूप में सात से 11 जनवरी तक वहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार रात करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। इसके रविवार सुबह लगभग 9:45 बजे मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद मंदिर में दर्शन एवं पूजन करूंगा। इसके बाद यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सुअवसर भी मिलेगा।

सोमवार को युवाओं के साथ करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में देश और विदेश से आए 3,000 से अधिक युवाओं के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी। संवाद के 2026 संस्करण में चयनित प्रतिभागी प्रधानमंत्री के सामने 10 थीम आधारित ट्रैक में अपनी अंतिम प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें वे राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख क्षेत्रों पर युवाओं के दृष्टिकोण और क्रियान्वयन योग्य विचार साझा करेंगे।

अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बा
पीएम मोदी के मुताबिक, अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बे से भरी हमारी युवा शक्ति सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के लिए संकल्पबद्ध है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में देशभर के अपने युवा साथियों से संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं। इस कार्यक्रम में 12 जनवरी को आप सभी से मिलने वाला हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button