क्राइम

Delhi Blast Case: सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत आठ जनवरी तक बढ़ी

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को लाल किला विस्फोट मामले में सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी। अदालत ने डॉ. अदील राठेर, डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. शाहीन सईद, मौलवी इरफान अहमद, जासिर बिलाल वानी, आमिर राशिद अली और शोएब को 15 और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानें, कब-क्या हुआ
दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में शुक्रवार को आरोपी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला की एनआईए हिरासत को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया था। अदालत ने बम विस्फोट करने वाले उमर-उन-नबी को पनाह देने वाले फरीदाबाद निवासी शोएब को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button