देश-दुनिया
Railway Fare Hike: रेल का सफर होगा महंगा, अब इतने पैसे देने होंगे

Indian Railway: रेलवे ने 26 दिसंबर, 2025 से लागू होने वाला एक नया किराया ढांचा घोषित किया है, जिसमें ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर से कम की यात्राओं के लिए किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्राओं के लिए ऑर्डिनरी क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी और एसी क्लास के लिए प्रति किलोमीटर दो पैसे की किराया बढ़ोतरी होगी।
600 करोड़ रुपये होगा राजस्व लाभ
इस बदलाव से अनुमानित राजस्व लाभ 600 करोड़ रुपये होगा और 500 किलोमीटीर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। (एएनआई)



