क्राइम
NIA: हथियार तस्करी के मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार

National Investigation Agency: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत के कई हिस्सों में फैले अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के मामले के मुख्य सरगना को बुधवार को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
11वां आरोपी है पटना निवासी कमलकांत वर्मा
अधिकारियों के मुताबिक, पटना निवासी कमलकांत वर्मा उर्फ अंकल जी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


