देश-दुनिया
Constitution Day: संविधान भारत का गौरव, औपनिवेशिक मानसिकता त्यागने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज: राष्ट्रपति

Constitution Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि संविधान देश की पहचान का आधार है। साथ ही, औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने तथा राष्ट्रवादी सोच को अपनाने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज भी है।
कहा, दुनिया के लिए विकास का नया मॉडल पेश कर रहा है भारत
राष्ट्रपति ने संविधान सदन (पुराना संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस समारोह में कहा कि भारत दुनिया के लिए विकास का एक नया मॉडल पेश कर रहा है। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



