राजनीति

Mediation: कांग्रेस ने मध्यस्थता संबंधी डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर किया कटाक्ष, कही ये बात

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता संबंधी दावा एक बार फिर से किए जाने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब ऐसा लगा कि दावे बंद हो गए हैं, तो ट्रंप ने दुनिया को इस बारे में फिर से याद दिलाया है।

जयराम रमेश बोले, ट्रंप ने यह दावा 60 बार किया
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि ट्रंप ने यह दावा 60 बार किया है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जब ऐसा लग रहा था कि दावे बंद हो गए हैं तो ट्रंप ने दुनिया को फिर से याद दिलाया है। वाशिंगटन में सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बैठक में ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था। बेशक उन्होंने यह बात पहले सऊदी अरब के साथ-साथ कतर, मिस्र, ब्रिटेन, नीदरलैंड और जापान के अलावा कई अन्य प्रेस वार्ताओं में भी कही है।

यह कहा अमरेकिा राष्ट्रपति ने
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैंने वास्तव में आठ युद्ध रोके हैं। ट्रंप ने दावा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button