LIC: कांग्रेस का आरोप, अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी की बचत का किया गया दुरुपयोग

Adani: कांग्रेस ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाले से शनिवार को आरोप लगाया कि अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और उसके 30 करोड़ पॉलिसी धारकों की बचत का व्यवस्थित रूप से दुरुपयोग किया गया।
जयराम रमेश बोले, इसकी जांच हो
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को इसकी जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह विषय उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।
हुआ ये खुलासा
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मीडिया में हाल ही में कुछ परेशान करने वाले खुलासे सामने आए हैं कि किस तरह मोदानी जॉइंट वेंचर ने भारतीय जीवन बीमा निगम और उसके 30 करोड़ पॉलिसी धारकों की बचत का दुरुपयोग किया। दस्तावेज बताते हैं कि भारतीय अधिकारियों ने मई 2025 में एक ऐसा प्रस्ताव तैयार किया, जिसके तहत एलआईसी की लगभग 33,000 करोड़ रुपये की धनराशि को अडानी समूह की विभिन्न कंपनियों में निवेश किया गया। इस मेगा घोटाले की जांच केवल संसद की संयुक्त संसदीय समिति द्वारा ही की जा सकती है। पहले कदम के तौर पर संसद की लोक लेखा समिति को यह जांच करनी चाहिए कि एसआईसी को अडानी समूह में निवेश करने के लिए कैसे मजबूर किया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



