PM Modi Bihar Rally: समस्तीपुर में पीएम मोदी बोले-जंगलराज नहीं आने देगा बिहार, नई रफ्तार से चलेगा फिर जब आएगी राजग सरकार

PM Modi In Samastipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में एक चुनावी रैली में शुक्रवार को कहा कि बिहार राज्य जंगल राज नहीं आने देगा और सुशासन के लिए वोट देगा। उन्होंने कहा कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार।
कहा, कर्पूरी ठाकुर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
पीएम मोदी ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमें प्रेरित किया।
वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को संवैधानिक दर्जा देने की मांग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने पूरी की और नयी शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई पर जोर दिया।
विपक्षी दलों पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस घोटालों में लिप्त हैं और उनके नेता जमानत पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल के नेता कर्पूरी ठाकुर की जननायक उपाधि चुराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग इस बार बिहार में सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रोचक मुकाबला है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



