राजनीति
Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस बोले, महाराष्ट्र का विजन दस्तावेज 2047 विकसित भारत के सपने को साकार करने में करेगा मदद

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
विकसित महाराष्ट्र 2047 सलाहकार समिति की बैठक में देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
मुंबई में विकसित महाराष्ट्र 2047 सलाहकार समिति की बैठक में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र का विजन दस्तावेज राज्य को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण रोडमैप के रूप में काम करेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



