राजनीति
Bihar Election 2025: ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

Bihar Assembly Election 2025: दिवाली के दिन सोमवार को बिहार में भोजपुरी अभिनेता से नेता बने पवन सिंह से अलग रह रही उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। ज्योति सिंह ने हाल ही में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर से पटना में मुलाकात की थी, जिससे उन्हें उक्त पार्टी से आगामी चुनाव में टिकट मिलने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



