राजनीति

Bihar Politics: राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर चिराग पासवान बोले, पिता का बिहार को विकसित राज्य बनाने का सपना साकार करूंगा

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को अपने पिता और दलित नेता राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह बिहार को विकसित राज्य बनाने के उनके सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कहा, पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ मैदान में उतरेंगे
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज मेरे नेता और मेरे पिता राम विलास पासवान की पुण्यतिथि है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ मैदान में उतरेंगे। हमारा लक्ष्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है। मैं अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए कार्य करूंगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button