Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Haryana News: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लगभग एक साल बाद सोमवार को अपनी राज्य इकाई अध्यक्ष और विधायक दल का नेता नियुक्त किया। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और सभी साथी विधायकों का आभार जताया
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुझे एक बार फिर से हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और सभी साथी विधायकों का आभार। साथ ही, नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को बधाई। निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी उदयभान का भी बहुत-बहुत धन्यवाद। जिनके नेतृत्व में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा, सीटें बढ़ी। भाजपा के खिलाफ हम मिलकर हरियाणा की जनता के हित और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



