देश-दुनिया

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Hisar News: हरियाणा में रविवार को हिसार एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

आकाश में साहस, रोमांच और कौशल का नया अध्याय लिखा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज हिसार एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम ने आकाश में साहस, रोमांच और कौशल का नया अध्याय लिखने का काम किया। उनके अविश्वसनीय हवाई करतबों ने हृदय में असीम ऊर्जा का संचार किया। इस आयोजन के लिए मैं हिसार के जिला प्रशासन और सप्त शक्ति कमांड को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज का यह एयरोबैटिक डिस्प्ले आत्मनिर्भर, सक्षम और एकजुट भारत की अवधारणा को साकार करता है। सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन केवल एयरशो नहीं है बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और अटूट देशभक्ति का जीवंत संदेश भी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button