राजनीति

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी बोले-वोट खत्म हुआ तो राशन कार्ड, जमीन, सब कुछ चला जाएगा

Rahul Gandhi In Bihar: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोट चोरी में साझेदार होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम कट गया तो राशनकार्ड, जमीन तथा सब कुछ चला जाएगा।

राहुल के वाहन से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनके वाहन से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग लग गई। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। राहुल गांधी ने इस घटना के बाद पुलिसकर्मी को अपने साथ वाहन में बैठाया और पीने के लिए पानी दिया।

तेजस्वी यादव बोले, अगले लोकसभा चुनाव में हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों का आह्वान किया कि अगले लोकसभा चुनाव में वे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएं। नवादा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन एक रैली में तेजस्वी यादव ने युवाओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वोटर अधिकार यात्रा पर सबकी नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button