राजनीति

Trump Tariff: पीवीएन माधव बोले-डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क से अमेरिका को ही नुकसान, पीएम मोदी सब ठीक कर देंगे

Trump Tariff War: आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीवीएन माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए ऊंचे शुल्क से उनके अपने देश को ही ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत समझदारी से सभी समस्याओं का समाधान कर लेंगे।

ट्रंप की घोषणा से कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया
माधव की यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आयी है। ट्रंप की घोषणा से कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया। यह कदम रूस से तेल की खरीद जारी रखने के भारत के फैसले के जवाब में उठाया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button