देश-दुनिया

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में बढ़ी सुरक्षा, पंजीकरण के लिए टोकन वितरण शुरू

Amarnath Yatra 2025: जम्मू पुलिस ने तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए जम्मू में कई जांच चौकियां स्थापित की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू में पंजीकरण के लिए टोकन वितरण शुरू
अमरनाथ यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए टोकन वितरण केंद्र को सोमवार को यहां चालू कर दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन जुलाई से शुरू होगी अड़तीस दिवसीय वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा
अड़तीस दिवसीय वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा दो मार्गों से संपन्न होगी। तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग तथा गांदरबल जिले में छोटे, लेकिन अधिक खड़े ढलान वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर तक जा सकते हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button