देश-दुनिया

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार सुबह गंगनानी के समीप एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच श्रद्धालुओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) हादसे की जांच करेगा। इस बीच, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा एएआईबी
विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि एएआईबी दुर्घटना की जांच करेगा। उत्तरकाशी पुलिस की जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों में से एक ने बताया कि पायलट सहित सात लोग निजी कंपनी ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के हेलीकॉप्टर पर सवार थे।

सीएम ने दिए हादसे की जांच के निर्देश
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button