क्राइम
Karnataka News: कर्नाटक के कलबुर्गी में एटीएम लूटने वाले मेवात गिरोह के दो लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Karnataka Crime: कर्नाटक के कलबुर्गी जिला मुख्यालय शहर में दो सप्ताह पहले एटीएम लूटने के मामले में शामिल हरियाणा के दो लुटेरों को शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ये हैं लुटेरे
लुटेरों की पहचान हरियाणा के मेवात के रहने वाले तस्लीम (28) और शरीफ (22) के रूप में हुई है तथा वे मेवात गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


