राजनीति
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी बोले-आतंक के खिलाफ देश एकजुट, सरकार खोखले दावों के बजाय ठोस कदम उठाए

Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और सरकार को इस केंद्रशासित प्रदेश में हालात सामान्य होने के खोखले दावे करने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए।
केंद्र सरकार को सुधारात्मक कदम उठाने चाहिएः मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार को सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।
पहलगाम में आतंकी हमले में कई लोगों की मौत होने की आशंका
दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।(भाषा)



