देश-दुनिया

CV Anand Bose: सीने में दर्द की शिकायत के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस अस्पताल में भर्ती : राजभवन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां ईस्टर्न कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुबह करीब 10 बजे अस्पताल ले जाया गया
सीवी आनंद बोस को सुबह करीब 10 बजे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। सीवी आनंद बोस का जन्म दो जनवरी 1951 को केरल के मन्नानम, कोट्टायम में हुआ था।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button