क्राइम
UP News: शाहजहांपुर में ससुर ने बहू की हत्या कर खुद भी फांसी लगाई

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर अपनी बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इनकी हुई मौत
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना कांट अंतर्गत हठीपुर कुरिया में रहने वाली सुमित्रा (30) की उसके ही ससुर राजपाल सत्य ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


