क्राइम

Murshidabad Violence: हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में सामान्य हो रही स्थिति: पुलिस

Murshidabad News: पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, दुकानें फिर से खुल रही हैं और विस्थापित परिवार वापस लौटने लगे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

मुर्शिदाबाद हिंसा पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे हैं, केंद्र स्थिति पर नजर रख रहा है : राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि वह हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नियमित रूप से चर्चा कर रहे हैं, जबकि केंद्र स्थिति पर नजर रख रहा है। एक वीडियो संदेश में बोस ने कहा कि पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और उसके साथ-साथ राज्य पुलिस भी सहयोग के लिए सक्रिय है।

मुर्शिदाबाद हिंसा : तृणमूल का फर्जी तस्वीरें प्रसारित करने का आरोप, भाजपा ने धार्मिक उत्पीड़न बताया
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि सोशल मीडिया पर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के लोगों की कथित तस्वीरें और वीडियो फर्जी हैं और उसने इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि लोग इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि राज्य में धार्मिक उत्पीड़न वास्तविकता है। मुर्शिदाबाद जिले के सुती और शमशेरगंज ब्लॉक में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल हो गए और कई दुकानों में आग लगा दी गई। शुक्रवार को हिंसा शुरू होने के बाद से सैकड़ों लोग उन इलाकों से भाग रहे हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button