देश-दुनिया

Delhi News: एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लगने से नाबालिग भाई-बहन की मौत

दिल्ली (Delhi) मे आग लग जाने से दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। मनोहर पार्क स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो जाने के कारण भीषण आग लग गई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार रात को लगी आग
डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर मनोहर पार्क के डब्ल्यूजेड-7 इलाके में हुई। दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने पुष्टि की है कि आग एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी थी।

इनकी हुई मौत
पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान साक्षी (14) और उसके भाई आकाश (7) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्रा वीर ने बताया कि दोनों बच्चों की मां सविता (34) के अनुसार, वह रात करीब आठ बजे खाना बना रही थी, तभी पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button