देश-दुनिया

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी बोले, देश की विविधता में एकता को दर्शाते हैं हमारे त्योहार

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज और आगामी दिनों में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहार भारत की विविधता में व्याप्त एकता की भावना के सूचक हैं। पीएम मोदी ने लोगों से इस भावना को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने मन की बात मासिक कार्यक्रम में कहा कि रविवार को विभिन्न राज्य अपना पारंपरिक नववर्ष मना रहे हैं और आगामी दिनों में कई अन्य राज्य भी इसे मनाएंगे।

लोगों को दी त्योहारों की बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि ईद सहित अन्य त्योहार भी मनाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को इन त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कुछ ही सप्ताह बाद गर्मी की छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं और गर्मी के लंबे दिन छात्रों के लिए नए शौक विकसित करने एवं अपने कौशल को निखारने का समय होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button