राजनीति

Kanshi Ram Jayanti: कांशीराम का संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा: राहुल गांधी

Tribute to Kanshi Ram: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर शनिवार को कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम की 91वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात जुटी हुई है। सोशल मीडिया एक्स पर मायावती ने पोस्ट में कहा कि आज बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर पूरे देश में पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के उनके आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button