देश-दुनिया

Tariff War: अमेरिकी आयातक बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाया तो खत्म हो जाएगी मांग

Us-EU Row: अमेरिका में वाइन विक्रेताओं और आयातकों ने कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाया तो इसकी मांग खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर यूरोपीय संघ ने अमेरिकी व्हिस्की पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया तो वह भी जवाब में यूरोपीय वाइन, शैम्पेन और स्पिरिट पर 200 प्रतिशत शुल्क लगा देंगे।

हमारी व्हिस्की पर अधिक शुल्क लगाया तो हम यूरोप की शराब पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाएंगेः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ को धमकी दी कि अगर वह अमेरिकी व्हिस्की पर नियोजित शुल्क दर पर अडिग रहता है तो अमेरिका यूरोप से आयात होने वाली शराब, वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। यूरोपीय संघ ने इस्पात और एल्युमिनियम आयात पर शुल्क लगाने के ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी व्हिस्की पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ इस शुल्क को एक अप्रैल से लागू करने जा रहा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button