फोटो-वीडियो
Sarpanch Pati: सरपंच पति प्रथा को खत्म करने की पहल, देखें वीडियो

पंचायती राज मंत्रालय (Panchayati Raj Ministry) ने सरपंच पति प्रथा को खत्म करने की अपनी पहल के एक हिस्से के रूप में डिजिटल सामग्री की एक शृंखला तैयार की है, जो स्थानीय ग्रामीण शासन को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करती है।
महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा
एक बयान के मुताबिक, ग्राम पंचायतों में छद्म प्रतिनिधित्व को समाप्त करने और जमीनी स्तर पर वास्तविक महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के अभियान के तहत मंत्रालय ने द वायरल फीवर (टीवीएफ) के साथ मिलकर एक शृंखला तैयार की है, जिसमें निर्वाचित महिला प्रतिनिधि के पुरुष रिश्तेदार के उसका प्रतिनिधित्व करने की प्रथा पर प्रहार किया गया है। (भाषा)



