देश-दुनिया

Mahashivratri: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, दिल्ली की सीएम ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, पीएम व राष्ट्रपति ने दी बधाई

Mahashivratri 2025: देशभर में महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती दे। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। देश भर में बुधवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की। महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा-अर्चना की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं दीं
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि महाशिवरात्रि पर सभी लोगों को शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस पावन अवसर पर नदी स्नान, उपवास और अन्य अनुष्ठान कर रहे लोगों को भगवान शंकर आशीर्वाद, आनंद और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button