देश-दुनिया

MP Global Investor Summit 2025: पीएम मोदी बोले, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत, देखें तस्वीरें

Madhya Pradesh Global Investor Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए राज्य की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने यह बात कही।

जानें, विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा
विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले दो वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। विनियमन आयोग राज्यों में निवेश के अनुकूल नियामक परिवेश बनाने में मदद करेगा। भारत वैश्विक एयरोस्पेस कंपनियों के लिए शीर्ष आपूर्ति श्रृंखला के रूप में उभर रहा है। मोदी ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी।

स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में है अवसर
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। मोदी ने कहा कि बेहतरीन प्रतिभाओं और संपन्न उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यवसाय स्थल बन रहा है। मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है। मध्य प्रदेश भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में क्रांति लाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है। देश में स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में अनेक अवसर हैं।

मध्य प्रदेश में निवेश का यह सही समय : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि मजबूत प्रतिभाओं तथा फलते-फूलते उद्योगों के साथ मध्यप्रदेश एक पसंदीदा व्यापार स्थल बन रहा है और राज्य में निवेश करने का यह सही समय है।

गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का खाका किया पेश
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नए बहु-क्षेत्रीय निवेश की सोमवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे 2030 तक राज्य में 1.2 लाख से अधिक नौकरियां सृजित होंगी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button