क्राइम
Cheque Bounce Case: फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा

Mumbai News: महाराष्ट्र में मुंबई की एक अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाते हुए कहा कि उन्हें भुगतान करने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया था और चेक का भुगतान न करने की मंशा से उसे जारी करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए दंड दिया जाना आवश्यक था।
तीन महीने में 3,72,219 रुपये का भुगतान करने का दिया था निर्देश
अंधेरी न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) वाईपी पुजारी ने 21 जनवरी को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत वर्मा को दोषी पाया था। शुक्रवार को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई। अदालत ने वर्मा को शिकायतकर्ता को तीन महीने में 3,72,219 रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया था। (भाषा)


