क्राइम

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद
पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोऑटोमैटिक हथियार भी बरामद लीबारी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रहे हैं।

नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी
बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह आठ बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button