राजनीति

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर उमर अब्दुल्ला बोले, और लड़ो आपस में

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 24 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) छह विधानसभा सीट पर आगे है। हालांकि, टेलीविजन चैनलों ने भाजपा को 44 सीट पर आगे दिखाया है, जो बहुमत के आंकड़े 36 से काफी अधिक है।

‘और लड़ो आपस में’
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक निजी चैनल के आंकड़ों को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ‘और लड़ो आपस में’। उमर अब्दुल्ला पहले भी आईएनआईडीए में फूट होने पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button