Mahakumbh Stampede: सीएम योगी ने भगदड़ की न्यायिक जांच के दिए आदेश, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 25-25 लाख रुपये का मुआवजा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान के लिए मंगलवार देर रात मची भगदड़ के कारणों की जांच के लिए न्यायिक जांच का आदेश दिया। भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए।
मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
जांच आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे
जांच आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे और इसमें पूर्व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) बीके सिंह भी शामिल होंगे।
योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है कि महाकुंभ 2025 प्रयागराज में हुई घटना अत्यंत दुखद है, मर्माहत करने वाली है। मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि व मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। (भाषा)



